उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करेगी VIP, अयोध्या में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, मुकेश सहनी भी होंगे शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2023 3:18 AM

विज्ञापन

विकासशील इंसान पार्टी की नजर अब उत्तर प्रदेश पर अपनी स्थिति मजबूत करने और सभी बूथ तक अपनी क्षमता बढ़ाने पर है. यही कारण है कि वीआईपी का एक कार्यकर्ता सम्मेलन दो जुलाई को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में आयोजित की गई है

विज्ञापन

पटना. विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी जल्द ही अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अपना विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे. इस आयोजन में मुकेश साहनी खुद शामिल होंगे. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी दो जुलाई को होगा. पार्टी इस आयोजन की बदौलत उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को और मजबूत और सशक्त तरीके से दर्ज कराएगी.

उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करेगी VIP

देव ज्योति ने कहा कि दरअसल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की नजर अब उत्तर प्रदेश पर अपनी स्थिति मजबूत करने और सभी बूथ तक अपनी क्षमता बढ़ाने पर है. यही कारण है कि वीआईपी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत करने में जुटी है. इसी के मद्देनजर वीआईपी का एक कार्यकर्ता सम्मेलन दो जुलाई को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में आयोजित की गई है, जिसमें वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

आगे की रणनीति पर होगा विचार 

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अयोध्या के साथ ही आसपास के अन्य जिलों जैसे अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और बस्ती के कार्यकर्ता और वीआईपी पार्टी के नेता शामिल होंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन तारा जी रिसॉर्ट, देवकली बाईपास में आयोजित होगा. सम्मेलन की तैयारी में जुटे उत्तर प्रदेश कमिटी के उपाध्यक्ष अतुल गौड़ ने बताया कि वीआईपी की नीतियों को गांव -गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं. पार्टी को उम्मीद है कि इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की सहभागिता होगी. उन्होंने कहा कि इन चारों जनपद के पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. बैठक में पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Also Read: गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय में कल करेंगे जनसभा, तैयारियों में जुटे भाजपा नेता, हैलिपैड तैयार
यूपी व झारखंड में संगठन को मजबूत करने में जुटी पार्टी 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए हम सभी को संघर्ष करना होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार के अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन