ePaper

मधेपुरा: निषाद अब मछली मारने वाला नहीं, सरकार बनाने वाला, VIP चीफ का दिखा रौद्र रूप

Updated at : 02 Mar 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
ब्लू सदरी में VIP चीफ मुकेश सहनी

ब्लू सदरी में VIP चीफ मुकेश सहनी

मधेपुरा: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर मानता है, वह समाज आगे बढ़ता है.

विज्ञापन

मधेपुरा: वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी आज मधेपुरा के आलमनगर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हमने चार विधायक बनाकर यह दिखा दिया है कि निषाद अब मछली मारने वाला नहीं, सरकार बनाने वाला हो गया है.

आलमनगर से होगा हमारा विधायक: मुकेश

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर मानता है, वह समाज आगे बढ़ता है. उन्होंने कहा कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में निषादों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए मेरी कोशिश होगी कि आलमनगर से हमारा विधायक हो. 

BJP ने तोड़े हमारे 4 विधायक

उन्होंने कहा कि चार विधायकों को भाजपा ने तोड़ लिया, लेकिन जब यही 40 विधायक होंगे, तो उन विधायकों को तोड़ना आसान नहीं होगा. उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने की अपील करते हुए कहा कि अगर आपके 40 विधायक होंगे, तो आपका बेटा, आपका भाई उपमुख्यमंत्री भी बन सकता है. उन्होंने कहा कि आज जब अपनी सरकार होगी, तब सारी समस्याओं का हल होगा.

निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष जारी

‘सन ऑफ मल्लाह’ ने कहा कि आज निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष जारी है. उन्होंने कहा कि आज ऐसा विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री चुनना चाहिए जो आपके अधिकार को दे. जो समाज अपने समाज के व्यक्ति को लीडर बना लेता है, वह समाज आगे बढ़ता है. उन्होंने कहा कि आज लालू यादव को समाज के लोगों ने लीडर बनाया, तो उन्होंने भी समाज के लिए काम किया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन