Video Patna weather news: सामान्य से चार डिग्री बढ़ा तापमान, अभी नहीं मिलेगी राहत…
weather in patna today बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 35 फीसदी कम बारिश हुई है.
मौसम एक बार फिर से परिवर्तित हो गया है. गुरुवार को पटना व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आर्द्रता 70 फीसदी होने के कारण लोगों को अधिक उमस का भी सामना करना पड़ा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी एक सप्ताह तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है. कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण तापमान में थोड़ा अंतर हो सकता है. शहर का तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 35 फीसदी कम बारिश हुई है. आंकड़ों के अनुसार राज्य में एक जून से 20 जुलाई तक राज्य में सामान्य बारिश का औसत 400.4 एमएम है, जबकि अब तक राज्य में 258.7 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है. वहीं पटना में जुलाई माह के दौरान 289.1 एमएम बारिश का औसत है, लेकिन अब तक 50 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










