बिहारी से लेकर चाइनीज व्यंजनों का दिखा शानदार संगम, प्रभात खबर-ITC सनराइज कुकिंग चैलेंज में प्रतिभागियों ने जीता दिल

Prabhat Khabar Cooking Challenge: हाजीपुर में प्रभात खबर और ITC सनराइज मसाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुकिंग चैलेंज में प्रतिभागियों ने बिहारी, चाइनीज और फ्यूजन व्यंजनों से सभी का दिल जीत लिया. विजेताओं को सम्मानित किया गया.
Prabhat Khabar Cooking Challenge:(कैफ अहमद) स्थानीय बागमली स्थित पर्ल मल्टीपरपस बैंक्वेट हॉल में सोमवार को प्रभात खबर और ITC सनराइज मसाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘खाओ-खिलाओ, हिट हो जाओ’ कुकिंग चैलेंज का भव्य आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया. पारंपरिक बिहारी व्यंजनों से लेकर चाइनीज, फ्यूजन डिश और मौसमी फलों से तैयार विशेष व्यंजनों ने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया.
फायर और नॉन-फायर कुकिंग में दिखा प्रतिभागियों का हुनर
प्रतियोगिता को फायर कुकिंग और नॉन-फायर कुकिंग दो श्रेणियों में आयोजित किया गया. फायर कुकिंग में प्रतिभागियों ने लाइव कुकिंग कर अपने स्वाद और प्रस्तुति का प्रदर्शन किया, जबकि नॉन-फायर श्रेणी में बिना गैस और आग के आकर्षक व हेल्दी डिश तैयार की गई.
व्यंजनों की खुशबू से पूरा हॉल महक उठा. प्रतियोगिता का मूल्यांकन गोल्डेन करी के चीफ शेफ पप्पू कुमार और ITC सनराइज के एरिया सेल्स मैनेजर सुधीर दुबे ने स्वाद, शुद्धता, मसालों के संतुलित उपयोग और प्रेजेंटेशन के आधार पर किया.

नुक्कड़ नाटक ने भी जीता दर्शकों का दिल
कार्यक्रम के दौरान सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान की ओर से नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और कठपुतली शो प्रस्तुत किया गया. कलाकारों ने सनराइज मसालों के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया. “हाजीपुर में बोले लागल लोग, आइल बाटे सनराइज मसाला…” जैसे गीतों ने माहौल को जीवंत बना दिया. कलाकार अनीता कुमारी, सुमन कुमारी, प्रमिला देवी, अमित कुमार और अभय कुमार ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं.

नॉन-फायर कुकिंग के विजेता
- प्रथम: रितु कुमारी
- द्वितीय: नाइसा परवीन
- तृतीय: सुमन कुमारी
फायर कुकिंग के विजेता
- प्रथम: आशा श्रुति
- द्वितीय: नीरू शर्मा
- तृतीय: नितीन सेन
- चतुर्थ: रुचिका सिंह
- पंचम: सिम्मी कुमारी
इन प्रतिभागियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
नंदिनी, अमृता सिंह, मिलन कुमारी, अनिता कुमारी, आफरीन सहित कई प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया.
क्या बोले निर्णायक
ITC सनराइज के एरिया सेल्स मैनेजर सुधीर दुबे** ने कहा कि सनराइज मसाले भारतीय स्वाद, शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं. आज स्वास्थ्य के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता को ध्यान में रखते हुए कंपनी स्वाद के साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रही है. प्रतियोगिता में लगभग सभी प्रतिभागियों ने सनराइज मसालों की खुशबू और स्वाद की सराहना की.
गोल्डेन करी के चीफ शेफ पप्पू कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिकतर प्रतिभागी गृहिणियां और नए कुक थे, लेकिन उनकी प्लेटिंग, स्वाद और रचनात्मकता काबिल-ए-तारीफ रही. विजेताओं का चयन शुद्धता, स्वाद, मसालों के संतुलित उपयोग और प्रस्तुति के आधार पर किया गया.

प्रतिभागियों ने साझा किया अनुभव
प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच दिया. पनीर क्रिस्पी, आम पन्ना, फ्राइड राइस, मशरूम सब्जी, पनीर चिली, मंचूरियन, लिट्टी-चोखा, प्याज पकोड़ा और अन्य व्यंजनों को लोगों ने खूब पसंद किया. सभी प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया.
इसे भी पढ़ें: नशे की सनक में पार की सारी हदें! गोपालगंज में पत्नी के इनकार करने पर युवक ने चाकू से काटा अपना ही गला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










