हाजीपुर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, कचरा जलाने और खुले में फेंकने पर भी होगी कार्रवाई
Hajipur News: वैशाली जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, उत्पादन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलेगा. जिला प्रशासन ने छापेमारी, कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं.
(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)
Hajipur News: वैशाली जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति के खिलाफ अब व्यापक स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला पर्यावरण समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की समीक्षात्मक बैठक में जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध नियमित छापेमारी अभियान चलाने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है.
उपयोग ही नहीं, उत्पादन और सप्लाई चेन पर भी होगी कार्रवाई
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्रवाई केवल उपयोगकर्ताओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन और आपूर्ति से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थानों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा.
गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग होगा निस्तारण
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए गीले एवं सूखे कचरे के पृथक संग्रहण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है. खुले स्थानों पर कचरा फेंकने और कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गंगा किनारे 50 एकड़ में विकसित होगा जैव विविधता पार्क
पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से गंगा नदी के किनारे जैव विविधता पार्क विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई. इसके लिए लगभग 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने हेतु हाजीपुर और राघोपुर के अंचलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
सुल्तानपुर आर्द्रभूमि को अधिसूचित करने की प्रक्रिया तेज
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना के तहत जिले की उच्च प्राथमिकता वाली सुल्तानपुर आर्द्रभूमि को अधिसूचित करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई. महनार और सहदेई बुजुर्ग के अंचलाधिकारियों को संबंधित रैयतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर आगे की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए.
मानसून में बड़े पैमाने पर होगा पौधारोपण
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को वन विभाग के समन्वय से अपने परिसरों और उपलब्ध भूमि पर अधिकाधिक पौधारोपण करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, प्रभावी कचरा प्रबंधन और व्यापक वृक्षारोपण स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










