बाइक की डिक्की से उड़ाये दो लाख
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से उचक्कों ने बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये निकाल कर फरार हो गये. जानकारी अनुसार घटना तब घटी जब अंजानपीर चौक स्थित स्टेट बैंक शाखा से रिटायर्ड बैंक कर्मी हरिशंकर साह बैंक से पैसा निकाल कर अपने बाइक के डिक्की में […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से उचक्कों ने बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये निकाल कर फरार हो गये. जानकारी अनुसार घटना तब घटी जब अंजानपीर चौक स्थित स्टेट बैंक शाखा से रिटायर्ड बैंक कर्मी हरिशंकर साह बैंक से पैसा निकाल कर अपने बाइक के डिक्की में रख कर मुख्य शाखा ग्रामीण बैंक जा रहे थे. इसी दौरान अंजानपीर चौक के निकट सड़क जाम होने की वजह से कुछ देर के लिए उनकी बाइक रुकी थी.
जहां जाम का फायदा उठाते हुये बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके बाइक के डिक्की से दो लाख रुपये उड़ा लिए. जब तक वह कुछ समझ पाते बाइक सवार उचक्के फरार हो गये. इस संबंध में हरिशंकर साह ने नगर थाने में दो अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










