वैशाली सांसद रामा सिंह के इकलौते बेटे की मौत

Updated at : 28 May 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली सांसद रामा सिंह  के इकलौते बेटे की मौत

देसरी : वैशाली के सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के इकलौते पुत्र राजीव सिंह की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसा इलाहाबाद में शनिवार की शाम तीन बजे तब हुआ, जब वह पटना से अपनी होंडा सिटी कार से दिल्ली जा रहे थे. वह हिमाचल प्रदेश में केनरा बैंक में […]

विज्ञापन

देसरी : वैशाली के सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के इकलौते पुत्र राजीव सिंह की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसा इलाहाबाद में शनिवार की शाम तीन बजे तब हुआ, जब वह पटना से अपनी होंडा सिटी कार से दिल्ली जा रहे थे. वह हिमाचल प्रदेश में केनरा बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. राजीव की शादी पिछले साल को सारण जिले के अमनौर

में हुई थी. राजीव सिंह की पत्नी मुंबई में कार्यरत हैं. सांसद की पत्नी वीणा सिंह पटना के राजीव नगर में रहती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि राजीव सिंह का शव वाराणसी से फ्लाइट से पटना लाया जा रहा है. घटना की सूचना सांसद के पैतृक गांव सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के कुम्हरकोल गांव
सांसद रामा सिंह के इकलौते…
में पहुंची तो, यहां रह रहे उनके चाचा श्याम सिंह, चाची और दादी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हो गये. यहां उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण पप्पू सिंह, रवींद्र सिंह, मिथलेश सिंह, अजित सिंह, मुखिया सुभाष सिंह आदि ने बताया कि राजीव सिंह पटना से दिल्ली होंडा सिटी कार से जा रहे थे. राजीव की तीन बहनों में एक की शादी हो चुकी है. घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद जसवीर सिंह, पूर्व प्रमुख विनोद राय, लोजपा नेता चंदन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, ललित नारायण सिंह, शेखर सिंह, बलिंद्र सिंह, पप्पू पटेल आदि सांसद के घर पहुंचे.सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पटना के लिए रवाना हो चुके है. ग्रामीण शव आने का इंतजार कर रहे हैं.
इलाहाबाद में सड़क दुर्घटना में गयी जान
पटना से िहमाचल प्रदेश जा
रहे थे राजीव प्रताप
बैंक में पीओ के पद पर थे तैनात
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन