बोलेरो की ठोकर से एक महिला की मौत, सड़क जाम

देसरी : हाजीपुर-महनार एस एच 93 पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव अठाइस टोले में बुधवार की रात बोलेरो की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका 55 वर्षीय सुगिया देवी हरेंद्र राय की मां थी. घटना उस समय हुई, जब महिला सड़क पार कर रही थी. उसी बीच एक तेज रफ्तार से […]
देसरी : हाजीपुर-महनार एस एच 93 पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव अठाइस टोले में बुधवार की रात बोलेरो की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका 55 वर्षीय सुगिया देवी हरेंद्र राय की मां थी. घटना उस समय हुई, जब महिला सड़क पार कर रही थी. उसी बीच एक तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो के चालक ने धक्का मार दिया.
धक्का लगने के बाद वह सड़क पर कुछ दूर जा गिरी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायलावस्था में लोग आनन-फानन में इलाज के लिए महनार पीएचसी ले गये, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उधर, धक्का लगने के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. घटना के बाद ग्रामीणों ने हाजीपुर-महनार पथ एसएच 93 पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव सोनरटोली के पास सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




