पंचायती में खर्च की राशि की वसूली के बाद छोड़ा

Updated at : 24 May 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायती में खर्च की राशि की वसूली के बाद छोड़ा

महुआ : घर से सज-धज कर गाजे-बाजे तथा बरातियों के साथ दुल्हन लेने गये एक दूल्हे राजा को जोर का झटका उस वक्त लगा, जब चाय -नाश्ता कराये जाने तथा दरवाजा लगाने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने लड़के को अस्वस्थ बताते हुए शादी से इनकार कर दिया. इस दौरान शादी समारोह स्थल पर […]

विज्ञापन

महुआ : घर से सज-धज कर गाजे-बाजे तथा बरातियों के साथ दुल्हन लेने गये एक दूल्हे राजा को जोर का झटका उस वक्त लगा, जब चाय -नाश्ता कराये जाने तथा दरवाजा लगाने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने लड़के को अस्वस्थ बताते हुए शादी से इनकार कर दिया. इस दौरान शादी समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.

वधू पक्ष के लोगों ने लड़के के साथ उनके अन्य परिजनों को बंधक बना लिया. रात भर समझाने-बुझाने बावजूद शादी नहीं हुई, तो सुबह में पंचायती के दौरान शादी को लेकर खर्च की गयी राशि की वसूली करने के बाद लड़का पक्ष को छोड़ा गया. उक्त घटना कुशहर ख़ास गांव की है. जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के बाबनघाट गांव निवासी पुकार राय के पुत्र मुकेश कुमार की शादी इसी थाना क्षेत्र के कुशहर खास गांव निवासी दिवेश राय की पुत्री से तय हुई थी,

जिसकी बरात सोमवार की रात आयी थी. बरातियों को चाय -नाश्ता कराने और दरवाजा लगाने के बाद वधू पक्ष की कुछ महिलाओं ने लड़के के अस्वस्थ्य होने का अफवाह उड़ा दी.इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी. वहीं लड़की ने भी शादी से इनकार कर दी. तब ग्रामीणों ने लड़का समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया.

रात भर बंधक बने रहने के बाद सुबह में पंचायत द्वारा फैसला किये जाने और खर्च की राशि अदा करने के बाद लड़का पक्ष को छोड़ा गया. उक्त घटना की चर्चा क्षेत्र में जोर-शोर से हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन