बिदुपुर में उचक्कों ने महिला से उड़ाये 30 हजार रुपये

Updated at : 16 May 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
बिदुपुर में उचक्कों ने महिला से उड़ाये 30 हजार रुपये

बिदुपुर : सोमवार की दोपहर भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक महिला से उचक्कों ने 30 हजार रुपये छीने लिये. हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के मायाराम हाट के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. पीड़िता मधुरापुर निवासी फगुनी शर्मा की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि बिदुपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से […]

विज्ञापन

बिदुपुर : सोमवार की दोपहर भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक महिला से उचक्कों ने 30 हजार रुपये छीने लिये. हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के मायाराम हाट के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. पीड़िता मधुरापुर निवासी फगुनी शर्मा की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि बिदुपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 30 हजार रुपये निकाल कर वह मायाराम हाट पर उतरी. थोड़ी दूर पैदल चली ही थी कि हाथ में लिये रुपये से भरे थैले को अचानक अपराधियों ने झपट कर छीन लिया.

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दूसरे युवक के साथ पश्चिम की ओर भाग गया. महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. इसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी. महिला ने बताया कि उसके पति कोलकाता में काम करते हैं और महाजन के बकाये रुपये देने वास्ते पति ने पैसे भेजे थे, जो बैंक से निकाल कर घर जा ही रही थी कि उचक्कों ने छीन लिये.मालूम हो कि पंजाब नेशनल बैंक में उचक्के टकटकी लगाये रहते है. खासकर मोटी रकम निकालने वाली महिलाओं को निशाना बनाते हैं. पुलिस इन मामलों में एफआइआर दर्ज कर केवल खानापूर्ति करती है. इन अपराधों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन