तेज रफ्तार बोलरो ने तीन लोगों को किया जख्मी

Updated at : 16 May 2017 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार बोलरो ने तीन लोगों को किया जख्मी

लालगंज/लालगंज नगर : लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को पोझियां में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग अलग जगहों पर तीन लोगों को धक्का मार दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लालगंज के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया, जहां उनका इलाज किया […]

विज्ञापन

लालगंज/लालगंज नगर : लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को पोझियां में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग अलग जगहों पर तीन लोगों को धक्का मार दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लालगंज के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घायल अशोक पंडित थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा घायल ओमप्रकाश चौधरी पोझियां का रहने वाला है.

घायल अशोक पंडित की हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टर ने उस सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाजीपुर की ओर से आ रहे एक बोलेरो ने सबसे पहले करताहा थाना क्षेत्र के घटारो में एक टेंपोचालक को धक्का मार दिया, जिसके बाद लोगों ने बोलेरो चालक को खदेड़ा. भागते हुए बोलेरो चालक ने पोझियां में एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया. फिर रेपुरा आते ही सड़क किनारे जा रहे एक गोलगप्पे वाले को धक्का मार दिया,

जिससे गोलगप्पे वाला घटनास्थल पर ही बेहोश हो कर गिर पड़ा. इस दरम्यान लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया. जहां सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने चालक एवं बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया. समाचार प्रेषण तक चालक पुलिस अभिरक्षा में था. किसी ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन