पुलिस जीप फूंकने के मामले में 15 नामजद व 200 अज्ञात पर प्राथमिकी

हाजीपुर : नगर में दो युवकों की ईंट और पत्थर से कूच कर हत्या के बाद स्थानीय कौनहारा घाट पर शव जलाने के क्रम में मनीष के शव पर गोली के निशान को देख मृतक के परिजन ने सदर थाने की पुलिस को सूचना दी. कौनहारा घाट पर सदर थाने की पुलिस जैसे ही पहुंची, […]
हाजीपुर : नगर में दो युवकों की ईंट और पत्थर से कूच कर हत्या के बाद स्थानीय कौनहारा घाट पर शव जलाने के क्रम में मनीष के शव पर गोली के निशान को देख मृतक के परिजन ने सदर थाने की पुलिस को सूचना दी. कौनहारा घाट पर सदर थाने की पुलिस जैसे ही पहुंची, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया और सदर थाने की जीप को फूंक दिया.
जहां घटना के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी और कई थाने की पुलिस कौनहारा घाट पर पहुंची थी. इसको लेकर नगर थाने में 15 नामजद एवं 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




