पुलिस के रडार पर हैं कई स्वर्ण व्यवसायी

हाजीपुर : औद्योगिक थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े पश्चिम बंगाल के सोने के दोनों कारोबारियों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं. इसके बाद जिले के कई चर्चित और ओहदेदार स्वर्ण व्यवसायी को पुलिस ने रडार पर ले लिया है. एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो […]
हाजीपुर : औद्योगिक थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े पश्चिम बंगाल के सोने के दोनों कारोबारियों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं. इसके बाद जिले के कई चर्चित और ओहदेदार स्वर्ण व्यवसायी को पुलिस ने रडार पर ले लिया है. एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कुछ स्वर्णकारों को चिह्नित कर उसके कारोबार के संबंध में जांच-पड़ताल कर रही है. उनके दुकानों से हो रही आभूषणों की खरीद-बिक्री पर टीम की पैनी नजर है. ऐसे चिह्नित दुकानदारों में हाजीपुर के आठ, महुआ के चार जबकि एक लालगंज के स्वर्ण व्यवसायी हैं. टीम उनके मोबाइल का लोकेशन और सीडीआर खंगाल रही है.
प्रारंभिक जांच में चार व्यवसायियों के मोबाइल का टावर लोकेशन पटना में मिला है, जिसके आधार पर पुलिस इस दिशा में अनुसंधान कर रही है कि चारों व्यवसायी पश्चिम बंगाल से आये सोने के कारोबारी से मिलने पटना गये थे. कारोबारी ने सोने की बिस्कुट की ड्रिलिंग कर नमूना भी उन्हें सौंपा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




