घर से लाखों की चोरी

Updated at : 06 May 2017 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
घर से लाखों की चोरी

वैशाली : थाना क्षेत्र के क्लेशर गांव निवासी सुरेश सिंह के घर में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण एवं नकद की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी ने वैशाली थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे सब परिवार छत […]

विज्ञापन

वैशाली : थाना क्षेत्र के क्लेशर गांव निवासी सुरेश सिंह के घर में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण एवं नकद की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी ने वैशाली थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे सब परिवार छत पर सोये हुए थे देर रात खरखराहट की आवाज सुनाई दी.

जग कर देखा तो कुछ लोग घर के पीछे दक्षिण की ओर भाग रहे थे. चोरों ने घर के पीछे की किवाड़ तोर घर के अंदर प्रवेश कर बारी-बारी से सभी कमरे का ताला तोड़ दिया. एक कमरे में रखी अलमारी को तोड़ कर लाखों रुपये के जेवरात एवं चार हजार नकद ले गये. टीन की पेटी एवं कई बक्से को भी तोड़ कर उसमें रखे कीमती कपड़े आदि भी ले गये.

चोरी की इस घटना से गांव में दहशत कायम है. अज्ञात चोरों के द्वारा गृहस्वामी के मोबाइल पर फोन कर धमकी भी दी गयी है. चोरी गये सामान की बरामदगी एवं चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन