विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला
Updated at : 05 May 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

बैकुंठपुर : सिरसा गांव में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ससुरालवालों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. पीड़िता हजमतारा खातून ने थाने में अपने पति सलामुद्दीन मियां, सास सकीला बेगम, ससुर मुसलिम अहमद, देवर नसरुद्दीन मियां, रोजादीन मियां व अजहरुद्दीन मियां के खिलाफ प्राथमिकी […]
विज्ञापन
बैकुंठपुर : सिरसा गांव में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ससुरालवालों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. पीड़िता हजमतारा खातून ने थाने में अपने पति सलामुद्दीन मियां, सास सकीला बेगम, ससुर मुसलिम अहमद, देवर नसरुद्दीन मियां, रोजादीन मियां व अजहरुद्दीन मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
उसका मायका महम्मदपुर थाने के करसघाट गांव में है.
दहेज के लिए बहू को निकाला : विजयीपुर. आराधना देवी को पति, सास, ससुर, देवर तथा ननद ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया है. पीड़िता ने थाने में देवरिया जिले के बैकुंठपुर गांव के पति रमेश वर्मा उर्फ शिप्पू, ससुर मोतीलाल वर्मा, मोती वर्मा, कृष्णा वर्मा, सरोज देवी, नीतु देवी तथा सास शुभावती देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




