हफ्ते में एक दिन स्पेशल ट्रेन चलेगी

Updated at : 05 May 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
हफ्ते में एक दिन स्पेशल ट्रेन चलेगी

दरभंगा और फिरोजपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन छुटि्टयों के दौरान यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ देख कर रेलवे द्वारा दो समर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनोंं का परिचालन किया गया. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि आनंद बिहार और गया के बीच दिनांक चार से […]

विज्ञापन

दरभंगा और फिरोजपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन छुटि्टयों के दौरान यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ देख कर रेलवे द्वारा दो समर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनोंं का परिचालन किया गया. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि आनंद बिहार और गया के बीच दिनांक चार से 30 जून तक सप्ताह में एक दिन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. आनंद विहार-गया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन(साप्ताहिक) गाड़ी संख्या 04044 चार मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद बिहार से 18.30 बजे खुलेगी,
जो कि अगले दिन 11.00 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04043 गया-आनंद बिहार एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पांच मई से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को गया से 13.00 बजे खुलेगी. जो कि अगले दिन 5.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन गया के बीच अप एवं डाउन दिशा में कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, भभुआ रोड,
सासाराम एवं डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 2एसी के दो कोच, 3 एसी के चार कोच, स्लीपर क्लास के आठ कोच एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 16 कोच होंगे.फिरोजपुर और दरभंगा के बीच 9 मई से 29 जून तक सप्ताह में एक दिन एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. फिरोजपुर-दरभंगा एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन-गाड़ी संख्या 04974 जो की नौ मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को फिरोजपुर से 19.10 बजे खुलेगी और गुरुवार 3.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04973 दरभंगा-फिरोजपुर एक्सप्रेस समर स्पेशल 11 मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को दरभंगा से 7.30 बजे खुलकर शुक्रवार को 17.30 बेज फिरोजपुर पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन