अवैध बालू माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी

Updated at : 05 May 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी

भगवानपुर : एनएच 77 पर सराय थाने के समीप से लेकर गोढ़िया पुल तक दर्जनों जगहों पर अवैध रूप से संचालित बालू मंडी के विरुद्ध देर से ही सही लेकिन प्रशासन का ध्यान गया. सराय एवं भगवानपुर थानाें में खनिज विकास पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. खनिज विकास पदाधिकारी, वैशाली, मो रेयाजुद्दीन […]

विज्ञापन

भगवानपुर : एनएच 77 पर सराय थाने के समीप से लेकर गोढ़िया पुल तक दर्जनों जगहों पर अवैध रूप से संचालित बालू मंडी के विरुद्ध देर से ही सही लेकिन प्रशासन का ध्यान गया. सराय एवं भगवानपुर थानाें में खनिज विकास पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. खनिज विकास पदाधिकारी, वैशाली,

मो रेयाजुद्दीन ने एनएच 77 के किनारे अवैध रूप से बालू का भंडारण एवं खरीद-बिक्री करने वाले संचालक पटेढ़ा गांव निवासी शंभु सिंह के विरुद्ध सराय थाने में एवं राजापाकर निवासी गौतम पटेल, भगवानपुर निवासी संजीत राय एवं भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक मेसर्स भगत ब्रदर्स के विरुद्ध भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन