राजगीर राय हत्याकांड का आरोपित धराया

Updated at : 04 May 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर राय हत्याकांड का आरोपित धराया

महनार नगर : बुधवार को महनार थानाध्यक्ष की अगुवायी में महनार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. 19 वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी राजगीर राय समेत छह लोगों के हत्याकांड का नामजद अभियुक्त धानु राय का पुत्र संजय राय 1998 से पुलिस से आंखमिचौनी का खेल खेलकर अबतक बचते आ रहा था. कई बार पुलिस ने […]

विज्ञापन

महनार नगर : बुधवार को महनार थानाध्यक्ष की अगुवायी में महनार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. 19 वर्षों से फरार कुख्यात अपराधी राजगीर राय समेत छह लोगों के हत्याकांड का नामजद अभियुक्त धानु राय का पुत्र संजय राय 1998 से पुलिस से आंखमिचौनी का खेल खेलकर अबतक बचते आ रहा था. कई बार पुलिस ने प्रयास किया, छापेमारी की किंतु सफलता नहीं मिल पा रही थी. बुधवार को संजय राय भी परवल बेचने सतियारा गंगा घाट से होकर आ रहा था.

उसी वक्त पुलिस ने ने उसे धर दबोचा. विदित हो की बीते 22 अप्रैल को शनिवार की सुबह महनार नगर के सब्जी मंडी से महनार की पुलिस ने घात लगाकर 19 वर्षों से उक्त हत्या कांड का फरार नामजद अभियुक्त देशराजपुर पतलापुर निवासी नन्हक राय को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी. हत्या के समय से नन्हक

राय और संजय राय दोनों चचेरा भाई दियारा में शरण ले रखा था. उसे कई बार दियारा में भी पुलिस ने पकड़ने के लिये अभियान चलाया, किन्तु सफलता नहीं मिल रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी की वह परवल बेचने महनार सब्जी मंडी आता है. सूचना पर पुलिस को सफलता हाथ लगी थी और इसी के साथ आज अंतिम आरोपित भी पकड़ा गया. विदित हो की 1998 कई थाने में आतंक कायम करने वाला कुख्यात अपराधी राजगीर राय समेत आधा दर्जन लोग मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन