डायन का आरोप, बुलायी पंचायत

लालगंज : थाना क्षेत्र के टोटहां गांव में दो बच्चों की संदिग्ध मौत एवं एक महिला पर डायन होने के आरोपों के मद्देनजर गांव में पंचायत बुलायी गयी, जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी ली गयी एवं समाधान पर विचार विमर्श किया गया. पंचायत के दौरान ही तब अफरातफरी मच गयी, […]
लालगंज : थाना क्षेत्र के टोटहां गांव में दो बच्चों की संदिग्ध मौत एवं एक महिला पर डायन होने के आरोपों के मद्देनजर गांव में पंचायत बुलायी गयी, जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी ली गयी एवं समाधान पर विचार विमर्श किया गया. पंचायत के दौरान ही तब अफरातफरी मच गयी, जब एक ग्रामीण मो सुलेमान की पत्नी समसा खातून के ऊपर भूत सवार होने की खबर आयी. लोगों ने उक्त पीड़ित महिला को पंचायत में बैठा कर पूछताछ किया.
पंचों द्वारा पूछे जाने पर महिला के शरीर पर आये भूत ने गांव के ही अन्य तीन लोगों की जान लेने की बात कही, जिस पर पंचों ने जान छोड़ने के बदले उस महिला पर आये भूत को उनकी मांग पूरी करने की बात पूछी, इसी बीच महिला अचानक बेहोश हो गयी. कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने प्रशासन से इसकी जांच कर मामले का पट्टाझेप करने की अपील की. बताते चले कि हाल में दो बच्चों की संदिग्ध मौत हो गयी थी, जिसका कारण लोग भूत, प्रेत व डायन की करतूत बता रहे हैं.
एक ग्रामीण महिला जिसे लोग डायन बता रहे हैं से पीड़ित परिवार के लोगों का झगड़ा भी हुआ था, जिसमें दोनों ओर से स्थानीय थाना को आवेदन भी दिया गया है. इसी के समाधान के लिए लोग इकट्ठे हुए थे. लोगों ने प्रशासन से मेडिकल टीम गठित कर गांव के पीड़ित परिवार एवं आरोपित परिवार की जांच की मांग की. पंचायत में मुखिया दिलीप पासवान, पूर्व मुखिया चंद्रिका प्रसाद सिंह, सरपंच जवाहिर राम, पंचायत समिति सदस्य मो इस्लाम, कौशल किशोर सिंह, राजदेव सिंह रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




