समान वेतन की मांग, गृहरक्षकों का धरना जारी

हाजीपुर : समान वेतन व सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार को भी गृहरक्षकों का धरना जारी रहा. गृहरक्षकों ने स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित कला मंच पर 54वें दिन धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया. धरना सभा की अध्यक्षता बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला शाखा के अध्यक्ष सोने […]
हाजीपुर : समान वेतन व सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार को भी गृहरक्षकों का धरना जारी रहा. गृहरक्षकों ने स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित कला मंच पर 54वें दिन धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया. धरना सभा की अध्यक्षता बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला शाखा के अध्यक्ष सोने लाल सिंह ने की एवं संचालन संघ के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार गृहरक्षकों की उपेक्षा कर उनका शोषण कर रही है.
गृहरक्षकों को ड्यूटी पर आने से रोक लगाकर सरकार के अधिकारी अपना हिटलर शाही दिखा रहे हैं. सरकार अगर अपनी जिद पर इसी तरह अड़ी रही तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने की बात करते हैं. लेकिन 54 दिनों से आंदोलन कर रहे गृह रक्षक उन्हें नजर नहीं आते. इस मौके पर राजकिशोर सिंह, रघुवंश राय, कैलाश राय, मनोज सिंह, महिपत सिंह, राजेंद्र सिंह रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




