लूटकांड के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

हाजीपुर : मंगलवार को लूटकांड के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वैशाली थाने की पुलिस ने उक्त थाना क्षेत्र से ही इन तीनों को पकड़ा. मालूम हो कि तीनों अपराधियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र से बंधन बैंक कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गये […]
हाजीपुर : मंगलवार को लूटकांड के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वैशाली थाने की पुलिस ने उक्त थाना क्षेत्र से ही इन तीनों को पकड़ा. मालूम हो कि तीनों अपराधियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र से बंधन बैंक कर्मचारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गये अपराधियों के संबंध में बताया जा रहा है कि वे तीनों पूर्व से लूट, चोरी सहित अन्य मामलों में वांछित हैं. सभी पकड़े गये अपराधियों को वैशाली थाने की पुलिस ने भगवानपुर थाने को सुपुर्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




