नाज हैं उनकी शहीदी पर वे हमेशा अमर रहेंगे

महनार : सुकमा में जंदाहा के लोमा गांव के शहीद जवान अभय की याद में भूमि सेना के प्रदेश संयोजक ब्रजेश कुमार राय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने महनार के पटेल चौक पर कैंडल मार्च निकाल कर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. लोगों ने कहा कि उनकी शहीदी को कोई भूला नहीं सकता, वह […]
महनार : सुकमा में जंदाहा के लोमा गांव के शहीद जवान अभय की याद में भूमि सेना के प्रदेश संयोजक ब्रजेश कुमार राय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने महनार के पटेल चौक पर कैंडल मार्च निकाल कर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. लोगों ने कहा कि उनकी शहीदी को कोई भूला नहीं सकता, वह सदा के लिए अमर हो गये. शनिवार की देर रात्रि आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोजपा के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि नक्सलियों द्वारा यह कायराना हरकत ठीक नहीं है.
उन्हें समाज के मुख्य धारा में आना चाहिए. विजय कुमार यादव ने कहा कि सरकार को उनकी बातों को सुन कर हल निकालना चाहिए, ताकि सुकमा जैसे घटना न घटे. सभा में उपस्थित लोगों द्वारा शहीदों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. कार्यक्रम में कृष्ण कुमार निराला, आमोद कुमार सिंह, मो इकबाल,बेबी कुमारी, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, शांति देवी, सीता देवी आदि लोग शामिल हुए .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




