वैशाली में बने ब्रह्मा जी का मंदिर

Updated at : 30 Apr 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में बने ब्रह्मा जी का मंदिर

वैशाली : वैशाली में ब्रह्मा जी का भव्य मंदिर बनाने की मांग उठने लगी है. स्थानीय लोगों में इस संबंध में चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि देश का दूसरी ब्रह्मा जी की मूर्ति है, जो यहां मिली है. वहीं पहला मंदिर राजस्थान के पुष्कर में है. लगभग साढ़े तीन एकड़ में फैले खनका पोखर, […]

विज्ञापन

वैशाली : वैशाली में ब्रह्मा जी का भव्य मंदिर बनाने की मांग उठने लगी है. स्थानीय लोगों में इस संबंध में चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि देश का दूसरी ब्रह्मा जी की मूर्ति है, जो यहां मिली है. वहीं पहला मंदिर राजस्थान के पुष्कर में है. लगभग साढ़े तीन एकड़ में फैले खनका पोखर, जहां से खुदाई के क्रम में दस शताब्दी पूर्व पालकालीन ब्रह्मा जी की मूर्ति मिली है. उस स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाये. लोगों का यह भी कहना है कि मंदिर निर्माण होने से वैशाली का समुचित विकास होगा

और वैशाली भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होगा. साथ ही यहां के लोगों को रोजी-रोटी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. मालूम हो कि वैशाली के ऐतिहासिक स्थल राजा विशाल के गढ़ के समीप स्थित सरकारी पोखर से बुधवार को मिट्टी के अवैध खनन के दौरान ब्रह्मा जी की तीन मुख की 124 सेंटीमीटर लंबी एव 53 सेंटीमीटर चौड़ी मूर्ति मिली, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पास ही स्थित बाला भगवान के मंदिर में स्थापित कर अष्टयाम प्रारंभ कर दिया.

मूर्ति को देखने आसपास के दूर-दराज के गांव के साथ-साथ बिहार के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर खुदाई स्थल खनका पोखर, जहां से मूर्ति निकली है, उस पोखर की थोड़ी सी मिट्टी भी अपने साथ ले जाने को ले लोगों में होड़ लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन