डीका हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

Updated at : 28 Apr 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
डीका हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

हाजीपुर : भाकपा माले ने राजकीय अांबेडकर बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, मजीराबाद की छात्रा डीका कुमारी दुष्कर्म व हत्याकांड में अब तक की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए इस कांड में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर मामले का स्पीडी ट्रायल करने की मांग की. पार्टी का कहना है कि इस मामले में केवल […]

विज्ञापन

हाजीपुर : भाकपा माले ने राजकीय अांबेडकर बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, मजीराबाद की छात्रा डीका कुमारी दुष्कर्म व हत्याकांड में अब तक की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए इस कांड में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर मामले का स्पीडी ट्रायल करने की मांग की. पार्टी का कहना है कि इस मामले में केवल सदर थानाध्यक्ष के निलंबन से काम नहीं चलेगा, बल्कि साक्ष्य मिटाने की कोशिश करनेवालों पर भी प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए.

इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. माले जिला सचिव योगेंद्र राय, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव एवं ऐक्टू के राज्य सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि माले, ऐपवा समेत अन्य जन संगठनों के धारावाहिक आंदोलन तथा मुख्यमंत्री व डीजीपी से उच्चस्तरीय वार्ता के बाद मामले की जांच और कार्रवाई में कुछ प्रगति जरूर हुई है, लेकिन इसकी रफ्तार अत्यंत धीमी है. यदि इस गति से जांच और कार्रवाई होगी तो पीड़ित परिवार को दस वर्षों में भी न्याय नहीं मिलेगा.

नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी नहीं लायी गयी, तो पार्टी और संबद्ध जनसंगठनों के द्वारा डीका को न्याय दो आंदोलन शुरू किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन