घंटों लगा रहा जाम, हलकान दिखे लोग
Updated at : 27 Apr 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. भीषण जाम में घंटों फंसे रहे लोग, वाहनों की लगीं लंबी कतारें हाजीपुर-पटना हाइवे पर सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतारें हाजीपुर सदर : नगर में बुधवार को भीषण जाम का सामना लोगों को करना पड़ा. विभिन्न मार्गों पर लगे भीषण जाम में घंटों फंसे रहे वाहन एवं जाम के बीच गरमी एवं अकुलाहट के […]
विज्ञापन
परेशानी. भीषण जाम में घंटों फंसे रहे लोग, वाहनों की लगीं लंबी कतारें
हाजीपुर-पटना हाइवे पर सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतारें
हाजीपुर सदर : नगर में बुधवार को भीषण जाम का सामना लोगों को करना पड़ा. विभिन्न मार्गों पर लगे भीषण जाम में घंटों फंसे रहे वाहन एवं जाम के बीच गरमी एवं अकुलाहट के कारण लोग कराहते रहे. हाजीपुर-पटना हाइवे पर सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. रामाशीष चौक से लेकर महात्मा गांधी सेतु के समीप टॉल प्लाजा तक भीषण जाम लगा. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर भी जाम का सामना वाहनों को करना पड़ा. हाजीपुर-पटना हाइवे पर लगे भीषण जाम के कारण गांधी सेतु भी प्रभावित हो गया. नगर से सटे सभी हाइवे एवं शहर के भीतर की सड़कें भी भीषण जाम से घंटों प्रभावित रही.
नगर के गांधी चौक के समीप रेलवे अंडरपास के नजदीक घंटों तक वाहनों की गुत्थम-गुत्थी रही. सैंकड़ों यात्री वाहन एवं मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग जाने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. गरमी के कारण लोग काफी परेशान दिखे. भीषण जाम के कारण नगर की सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था. जाम में फंसे यात्रियों का कहना था कि गांधी चौक-बागमली के समीप ऑटो स्टैंड होने के कारण ऑटों चालक सड़क पर अपना ऑटो लगा कर यात्रियों की तलाश में जुटे रहते है. वहीं दूसरी ओर गांधी चौक एवं अंजानपीर चौक की ओर से आने वाले बड़े वाहनों के कारण भी लोगों को भीषण जाम का सामना बुधवार को करना पड़ा. जब कि हाजीपुर-लालगंज मार्ग पर नगर की ओर से एवं लालगंज की ओर से रेलवे अंडरपास होकर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है. कई यात्रियों का कहना था कि प्रशासन की उदासीनता के कारण नगर की सड़कों पर भीषण जाम का सामना लोगों को अक्सर करना पड़ता है.
बेहोश हो गिरा ट्रैफिक पुलिस का अधिकारी
स्थानीय पासवान चौक पर ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस का अधिकारी गरमी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा. उक्त चौक पर तैनात अन्य जवानों ने बेहोश होकर गिरे अधिकारी को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया. संयोगवश जिस समय अधिकारी बेहोश होकर गिरा, उस समय कोई वाहन पटना एवं मुजफ्फरपुर की ओर से नहीं आ रहा था. इस कारण बेहोश होकर गिरे 59 वर्षीय एएसआइ इमामुद्दीन बाल-बाल बच गये. ड्यूटी पर तैनात जवानों एवं अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न चौक चौराहों पर शेड की व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि धूप एवं बारिश से ड्यूटी पर तैनात जवान एवं अधिकारी अपने को बचा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




