कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट

पटेढ़ी बेलसर : राजकीय पॉलीटेक्निक फतहपुर-अफजलपुर में जूनियर और सीनियर छात्रों के गुटो में जमकर मारपीट हुई. बेल्ट और डंडे से छात्रों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.पूरा कैंपस रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. जम कर पत्थरबाजी भी हुई. इस घटना में करीब आधा दर्जन छात्रों को गंभीर चोटें आई. बाद में सीनियर […]
पटेढ़ी बेलसर : राजकीय पॉलीटेक्निक फतहपुर-अफजलपुर में जूनियर और सीनियर छात्रों के गुटो में जमकर मारपीट हुई. बेल्ट और डंडे से छात्रों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.पूरा कैंपस रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. जम कर पत्थरबाजी भी हुई. इस घटना में करीब आधा दर्जन छात्रों को गंभीर चोटें आई. बाद में सीनियर छात्रों का समूह कैंपस में लाठी डंडे के साथ जमे रहे. परीक्षा हॉल में छात्रों को जाने से रोक दिया. जूनियर कैंपस के बाहर अड़े थे. इस घटना को देख ग्रामीण भी जुटने लगे.
छात्रों के गुंडागर्दी से अफरातफरी का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही बेलसर ओपी के सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह सैप जवानों के साथ पहुंच कर मामले को शांत कराया. इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार से शुरू हो रहे एग्जाम को रद्द कर दिया. घटना के बाद छात्रो के दोनों गट में तनाव बरकरार है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को किसी बात को लेकर सीनियर छात्र ने एक जूनियर छात्र की पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




