आगजनी कर जाम की सड़क

Updated at : 25 Apr 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
आगजनी कर जाम की सड़क

विरोध. मछली व्यवसायी को गोली मार कर लूटने के खिलाफ व्यवसायियों का फूटा गुस्सा एक साल पहले विनोद सिंह के भाई मनोज सिंह को भी बनाया था निशाना हाजीपुर : नगर के डाकबंगला रोड के समीप एक मछली व्यवसायी को अपराधियों द्वारा गोली मार कर साढ़े चार लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देने […]

विज्ञापन

विरोध. मछली व्यवसायी को गोली मार कर लूटने के खिलाफ व्यवसायियों का फूटा गुस्सा

एक साल पहले विनोद सिंह के भाई मनोज सिंह को भी बनाया था निशाना
हाजीपुर : नगर के डाकबंगला रोड के समीप एक मछली व्यवसायी को अपराधियों द्वारा गोली मार कर साढ़े चार लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देने के बाद व्यवसायियों का आक्रोश फूट पड़ा. घटना से आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर जम कर हंगामा किया. लोगों ने डाकबंगला रोड स्थित मछली आढ़त के समीप आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. गुस्साये लोग घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. व्यवसायियों का कहना था कि एक साल पहले विनोद सिंह के भाई मनोज सिंह को भी अपराधियों ने अपना शिकार बनाया था. अपराधियों ने पिस्टल के बल पर मनोज सिंह के पास से लाखों रुपये लूट लिये और फरार हो गये थे.
आये दिन शहर में लूटपाट की घटना हो रही है और पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है. अपराधियों द्वारा एक के बाद एक व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन हमें सुरक्षा के नाम पर आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिल रहा . इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में लगी रही. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर तीन थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया. नगर थाना, सदर थाना एवं गगांब्रिज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जाम हटाने के लिए मशक्कत करती रही. गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में लगे रहे. लगभग चार घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए. इधर, घटनास्थल पर बरामद की गयी पिस्टल की पुलिस जांच कर रही है.
चार घंटे तक आवागमन रहा ठप
घटना के विरोध में सड़क पर उतरे व्यवसायियों द्वारा शहर के गांधी चौक -रामाशीष चौक मार्ग को जाम कर दिये जाने के कारण शहर के इस प्रमुख मार्ग पर लगभग चार घंटे तक आवागमन ठप रहा. जाम के कारण पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया था और रामाशीष चौक बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन से गांधी चौक की ओर आने वाले सैकड़ों यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग कड़ी धूप में पैदल ही अपना लगेज लेकर आने-जाने को विवश थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन