निमंत्रण कार्ड देने जा रहे पिता की दुर्घटना में मौत

Updated at : 25 Apr 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
निमंत्रण कार्ड देने जा रहे पिता की दुर्घटना में मौत

दुखद.रतनपुरा गांव के समीप हुई घटना मृतक मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना का था रहनेवाला आठ मई को बेटी की आनेवाली थी बरात भगवानपुर : बेटी के शादी का निमंत्रण कार्ड वितरण करने जा रहे बाप की बोलेरो की ठोकर से मौत हो गयी. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप एनएच 77 पर […]

विज्ञापन

दुखद.रतनपुरा गांव के समीप हुई घटना

मृतक मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना का था रहनेवाला
आठ मई को बेटी की आनेवाली थी बरात
भगवानपुर : बेटी के शादी का निमंत्रण कार्ड वितरण करने जा रहे बाप की बोलेरो की ठोकर से मौत हो गयी. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप एनएच 77 पर सोमवार को हुई. मृतक अजय गुप्ता मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलुआ पैगंबरपुर गांव निवासी जग्रनाथ गुप्ता का पुत्र अजय गुप्ता था. अागामी आठ मई को उसकी पुत्री की शादी होनेवाली थी. शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर वह हाजीपुर अपने संबंधी के यहां देने के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद चालक मौके से बोलरो लेकर वहां से भाग निकला.
स्थानीय लोग वहां पहुंचे और घायल अजय के संबंध में पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस घायल अजय गुप्ता को भगवानपुर पीएचसी में लेकर पहुंची. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भगवानपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की. पहचान होने पर पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. सड़क दुर्घटना में अजय की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुजफ्फरपुर चले गए. शव पहुंचते ही जग्रनाथ गुप्ता के घर में कोहराम मच गया. बेटी की विदाई के पहले ही बाप का अरथी निकलने का दृश्य देख लोग गमगीन हो गये. पूरे मुहल्ले में मातम पसरा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन