#Bihar/Crime : हाजीपुर में मछली व्यवसायी को गोली मार कर साढ़े चार लाख लूटे

Updated at : 24 Apr 2017 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
#Bihar/Crime : हाजीपुर में मछली व्यवसायी को गोली मार कर साढ़े चार लाख लूटे

हाजीपुर:बिहार के हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड पर सोमवार की सुबह एक मछली व्यवसायी को गोली मार करअपराधियों ने साढ़े चार लाख रुपये लूट लिये. घटना को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया. घायल व्यवसायी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की […]

विज्ञापन

हाजीपुर:बिहार के हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड पर सोमवार की सुबह एक मछली व्यवसायी को गोली मार करअपराधियों ने साढ़े चार लाख रुपये लूट लिये. घटना को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया. घायल व्यवसायी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

शराब पकड़ने गये थानाध्यक्ष पर ताना कट्टा, एक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मछली व्यवसायी डाकबंगला रोड स्थित मछली मंडी में जा रहा थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया. मछली मंडी से कुछ दूरी पर ही दोनों अपराधियों ने उन्हें रोक दिया. जब तक वह कुछ समझ पाते एक अपराधी ने व्यवसायी पर गोली चला दी. गोली उनके हाथ में लगी. अपराधी ने उनके पास से बैग लूट लिया और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये.

घटना को लेकर आक्रोशित व्यवसायियों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. अहले सुबह हुयी घटना की सूचना मिलते ही नगर, सदर और गंगाब्रिज थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के समीप से एक पिस्टल, खोखा और एक कारतूस बरामद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन