बोलेरो सहित छह लाख का गांजा बरामद

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप से रविवार की देर शाम पुलिस ने एक बोलेरो सहित सौ किलो गांजा बरामद किया. गांजे की कीमत करीब छह लाख आंकी गयी. हालांकि इस सिलसिले में किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि […]
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप से रविवार की देर शाम पुलिस ने एक बोलेरो सहित सौ किलो गांजा बरामद किया. गांजे की कीमत करीब छह लाख आंकी गयी. हालांकि इस सिलसिले में किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप हाजीपुर पहुंचने वाली है. पुलिस की एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जढुआ मोड़ के समीप अपना जाल बिछाया.
इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि धंधेबाज गांजे की खेप लेकर बाजार समिति पहुंच गया है और उसे ठिकाने पर लगाने की योजना बना रहा है. आनन-फानन में टीम बाजार समिति पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




