स्वर्ण व्यवसायी से 40 हजार नकद एवं गहनों की लूट

हाजीपुर : बेलसर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक स्वर्ण व्यवसायी से 40 हजार नकद एवं कीमती जेवरात लूट लिये एवं वहां से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार मनोरा गांव निवासी अमीन साह बेलसर बजार स्थित लक्की ज्वेलर्स सोने-चांदी की दुकान बंद […]
हाजीपुर : बेलसर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव के समीप रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक स्वर्ण व्यवसायी से 40 हजार नकद एवं कीमती जेवरात लूट लिये एवं वहां से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार मनोरा गांव निवासी अमीन साह बेलसर बजार स्थित लक्की ज्वेलर्स सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से अपने भाई मिथलेश साह के साथ घर लौट रहे थे. जहां मनपुरा गांव के समीप पांच बाइक पर सवार 10 की संख्या में आये
अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के बाइक को ओवरटेक कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. जैसे ही बाइक रुकी. बाइक सवार अपरधियों ने बाइक की डिक्की को तोड़ दी और उसमें रखे बैग को लेकर फरार हो गये. बैग में 40 हजार नकद एवं एक लाख के गहने थे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थानाध्यक्ष रधीर कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




