कुंवर सिंह के आदर्शों से लें प्रेरणा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम . विजयोत्सव पर याद किये गये वीर कुंवर सिंह बिदुपुर : जिसके राज्य में कभी सूर्यास्त नहीं होता था, उन्हें परास्त किया बाबू वीर कुंवर सिंह ने. सन् 1857 की लड़ाई अंगरेजी हुकूमत के विरुद्ध बाबू वीर कुंवर सिंह ने लड़ी, जो हुकूमत के विरुद्ध प्रथम लड़ाई मानी गयी. उन्होंने तीन लड़ाई उनके विरोध […]
विज्ञापन
कार्यक्रम . विजयोत्सव पर याद किये गये वीर कुंवर सिंह
बिदुपुर : जिसके राज्य में कभी सूर्यास्त नहीं होता था, उन्हें परास्त किया बाबू वीर कुंवर सिंह ने. सन् 1857 की लड़ाई अंगरेजी हुकूमत के विरुद्ध बाबू वीर कुंवर सिंह ने लड़ी, जो हुकूमत के विरुद्ध प्रथम लड़ाई मानी गयी. उन्होंने तीन लड़ाई उनके विरोध में लड़ी और सभी में अंगरेजी फौज को हराया और यह जीत उनको आमजन के सहयोग से प्राप्त हुआ.
उनकी लड़ाई अंगरेजों से अन्याय और शोषण के विरुद्ध था, वह आमजन के ऊपर हो रहे जुल्म और अत्याचार को सहन नही कर सके. इसलिए आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर समाज में गरीब, दलित लोगों के उत्थान और हित के लिए आगे आना चाहिए. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने रामदौली में राजद द्वारा आयोजित वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव कार्यक्रम में कही. विजय उत्सव कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह, वकील सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
वहीं दूसरी ओर राजकीय मध्य विद्यालय, बसंतपुर में वीर कुंवर सिंह, विजय उत्सव समिति द्वारा विजय उत्सव कार्यक्रम मनाया गया.
जिसमें भाजपा जिला प्रवक्ता हरेश सिंह, राम प्रवेश सिंह, आमोद कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पूरटिंकज कुमार सिंह,पश्चिमी बलराम कुमार ने संयुक्त रूप से चकौसन में विजय उत्सव शताब्दी मनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










