बालू माफियाओं पर कसी नकेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. अवैध बालू के खनन का मामला, तीन ट्रैक्टर जब्त बिदुपुर : प्रभात खबर में बालू के अवैध खनन की खबर छपने के बाद खनन विभाग की नींद टूटी. बिदुपुर पुलिस के सहयोग से अवैध ढंग से उजला बालू की ढुलाई करते माइल गंगा नदी किनारे से रात्रि के अंधेरे में तीन ट्रैक्टर समेत दो […]
विज्ञापन
कार्रवाई. अवैध बालू के खनन का मामला, तीन ट्रैक्टर जब्त
बिदुपुर : प्रभात खबर में बालू के अवैध खनन की खबर छपने के बाद खनन विभाग की नींद टूटी. बिदुपुर पुलिस के सहयोग से अवैध ढंग से उजला बालू की ढुलाई करते माइल गंगा नदी किनारे से रात्रि के अंधेरे में तीन ट्रैक्टर समेत दो चालक को गिरफ्तार किया. हालांकि पुलिस को देखते ही एक चालक भागने में सफल रहा. अवैध ढंग से बिदुपुर के नदी घाटों से सफेद बालू खनन मामले में गुरुवार की देर रात स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया.
साथ ही दो चालक को मौके से पकड़ा, जबकि एक चालक पुलिस को देख भाग निकला. बिदुपुर थाने की पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए खनन पदाधिकारी मो. रियाउद्दीन ने बताया कि बिहार सरकार के खनन मंत्रालय ने गुरुवार को सभी जिलों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि अवैध खनन अगर जारी रहा, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.
इसके बाद बिदुपुर थाने कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया. खनन अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को कहा गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार चालकों में माइल गांव के अजीत कुमार माइल चौक पेट्रोल पंप के अतीश कुमार शामिल हैं. दोनों ने पुलिस को जानकारी दी कि जब्त ट्रैक्टर माइल गांव निवासी केशो राय का है.
मालूम हो कि प्रभात खबर में गुरुवार को प्रमुखता से खबर छपी थी कि बिदुपुर में नहीं रुक रही है बालू की अवैध कटाई. इस खबर का असर रहा कि खनन विभाग की नींद टूटी और पुलिस से सहयोग से छापेमारी कर बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










