देसरी के ममरेजपुर में लगा जलापूर्ति केंद्र 14 वर्षों से बंद

देसरी : प्रखंड क्षेत्र की जहांगीरपुर शाम पंचायत के ममरेजपुर स्थित जलापूर्ति केंद्र 14 वर्षों से ठप पड़ा है. इसके कारण दो गांवों के लोग आर्सेनिकयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं. जलापूर्ति केंद्र का वर्ष 2000 में निर्माण कराया गया था. शिलान्यास 22 जून,1999 में तत्कालीन पीएचइडी मंत्री दिवंगत मुंशी लाल राय ने किया था. […]
देसरी : प्रखंड क्षेत्र की जहांगीरपुर शाम पंचायत के ममरेजपुर स्थित जलापूर्ति केंद्र 14 वर्षों से ठप पड़ा है. इसके कारण दो गांवों के लोग आर्सेनिकयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं. जलापूर्ति केंद्र का वर्ष 2000 में निर्माण कराया गया था. शिलान्यास 22 जून,1999 में तत्कालीन पीएचइडी मंत्री दिवंगत मुंशी लाल राय ने किया था. जलापूर्ति केंद्र शिलान्यास के एक वर्ष के बाद तैयार होकर चालू हो गया. धर्मपुर एवं ममरेजपुर के लोगों के बीच शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होने लगी थी, लेकिन यह केंद्र लगभग ढाई वर्ष के बाद खराब होकर ठप पड़ गया, जो आज तक बंद पड़ा है.
सरकारी मद से लाखों की लागत से बने इस केंद्र को ठप छोड़ देने से यहां के हजारों लोग शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे हैं. विभाग की उदासीनता के कारण यहां के लोग आर्सेनिकयुक्त पानी पी रहे हैं. वहीं बंद पड़े जलापूर्ति केंद्र में लगी लाखों की मशीन जंग लग कर खराब हो रही हैं. गांव में मात्र चार-पांच ही ऐसे चापाकल हैं, जो गहराई तक गड़े हुए हैं, जिन पर लोग आश्रित हैं. सरकारी दस्तावेज के अनुसार ममरेजपुर में पांच सौ और धर्मपुर रामराय में 13 हजार 172 लोग बसते हैं, सभी आर्सेनिकयुक्त पानी पी रहे हैं.
ग्रामीणों ने कई बार विभाग, मंत्री व विधायक से गुहार लगायी, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. बंद पड़े जलापूर्ति केंद्र को स्थानीय विद्यायक सह कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम से मुखिया इंदु देवी, राजद नेता प्रवीण राय, बैद्यनाथ राय, साधु राय, प्रमुख रामजन्म राय, समिति सदस्य मुरली प्रसाद मुकेश ने चालू कराने की मांग की है.
इस संबंध में बीडीओ अभ्युदय ने बताया कि जलापूर्ति केंद्र को चालू करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




