बरबाद हो रहा पानी
Updated at : 22 Apr 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर सदर : धूप की तपिश बढ़ने लगी है और दिन में उमस भरी गरमी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. कड़ी धूप की तपिश से राहत दिलाने में ठंडे व मीठे पेयजल की भूमिका महत्वपूर्ण है. वहीं सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए […]
विज्ञापन
हाजीपुर सदर : धूप की तपिश बढ़ने लगी है और दिन में उमस भरी गरमी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. कड़ी धूप की तपिश से राहत दिलाने में ठंडे व मीठे पेयजल की भूमिका महत्वपूर्ण है. वहीं सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए किये गये पेयजल के इंतजाम नाकाफी हैं.
सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के ऊपर रखी गयी पानी की टंकी से ओवर फ्लो होकर प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बरबाद हो जाता है ,लेकिन इस अव्यवस्था की ओर सदर अस्पताल प्रबंधन का ध्यान नहीं है. सदर अस्पताल में आसपास के जिलों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज कराने आते है. दवा खाने के और पीने के लिए लोगों को पानी बाहर से खरीद कर लाना पड़ता है. प्रत्येक दिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से बरबाद हो रहे सैकड़ों लीटर पानी से यह अंदाजा लगया जा सकता है कि अस्पताल प्रशासन कितना सजग है.
चापाकल है महीनों से खराब : ब्लड बैंक के पास लगा चापाकल महीनों से मरम्मत के अभाव में खराब पड़ा है. यहां जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए रोज सैकड़ों महिलाएं नन्हे बच्चों के साथ दूर-दराज के गांवों से आती हैं. उन्हें भी पानी के लिए भटकना पड़ता है. खराब चापाकल के कारण बाजार से पानी खरीद कर पीना पड़ता है.
चापाकल की मरम्मत को लेकर प्रबंधन की ओर से अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं हुई है. मालूम हो कि विभिन्न तरह के कार्यों के लिए मेंटेनेस की राशि भी उपलब्ध रहती है फिर भी प्रबंधन की लापरवाही से अस्पताल में आनेवाले मरीजों एवं उनके परिजनों को गरमी में पीने के पानी के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल प्रबंधन की कुव्यवस्था से नाराज मरीजों के परिजनों ने गुरुवार को बताया कि गरमी आते ही अस्पताल के पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मियों के लिए एसी,पंखा,कूलर,आरओ मशीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाती हैं, लेकिन मरीजों एवं परिजनों की सुविधा को नजर अंदाज किया जाता है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सदर अस्पताल परिसर में चापाकल को दुरुस्त करने के लिए पीएचइडी को कहा गया है. मरीजों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाये गये है. अस्पताल परिसर में टंकी का पानी बरबाद न हो, इसके लिए जलापूर्ति पंप चालक को हिदायत दी गयी है.
मजहर अली, अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




