शांति स्तूप परिसर में लघु फिल्म भ्रम की हुई शूटिंग

वैशाली : वैशाली के ऐतिहासिक विश्व शांति स्तूप परिसर में गुरुवार को बिहार सरकार के सहयोग से लघु फिल्म भ्रम की शूटिंग कुमार रितुराज के निर्देशन में की गयी. फिल्म के लेखक भी रितुराज ही हैं. पटना निवासी रितुराज ने सुभाष घई की ह्विस्लिंग स्कूल मुंबई से सिनेमेटोग्राफी का कोर्स किया है. पूरे देश की […]
वैशाली : वैशाली के ऐतिहासिक विश्व शांति स्तूप परिसर में गुरुवार को बिहार सरकार के सहयोग से लघु फिल्म भ्रम की शूटिंग कुमार रितुराज के निर्देशन में की गयी. फिल्म के लेखक भी रितुराज ही हैं. पटना निवासी रितुराज ने सुभाष घई की ह्विस्लिंग स्कूल मुंबई से सिनेमेटोग्राफी का कोर्स किया है. पूरे देश की सौ कहानियों में इनकी कहानी,
जिसका शीर्षक भ्रम है, मुंबई मंत्रा स्क्रीन राइटिंग लैब में चुना गया है. इसमें बिहार के कलाकारों को भी मौका दिया गया है. फिल्म की अभिनेत्री श्रीणा बाल्या व दस वर्षीया बाल कलाकार शिक्षा गुप्ता भी अपनी भूमिका निभा रही हैं. यह फिल्म मुख्य रूप से तनाव की स्थिति से उबरते हुए सामान्य जीने की कला सिखाती है. खास कर आज के युवा छोटी-छोटी बातें को ले डीप्रेशन का शिकार हो रहे हैं और अपनी जिंदगी को नारकीय बना लेते हैं. ऐसे में यह फिल्म पुनः नयी जिंदगी जीने की कला सिखाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




