दूल्हे की तबीयत हुई खराब दुल्हन का शादी से इनकार

Updated at : 20 Apr 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
दूल्हे की तबीयत हुई खराब दुल्हन का शादी से इनकार

महुआ : महुआ नगर पंचायत बाजार में बुधवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब शादी के लिए बरात लेकर महुआ पहुंचे दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बाजार में क्षेत्र के भदवास गांव […]

विज्ञापन

महुआ : महुआ नगर पंचायत बाजार में बुधवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब शादी के लिए बरात लेकर महुआ पहुंचे दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बाजार में क्षेत्र के भदवास गांव से मंगलवार की रात बरात आयी थी.

लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को नाश्ता कराने के बाद बरात दरवाजा पर लेकर आने को कहा. दरवाजा लगाने के क्रम में दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो गयी. इसकी जानकारी लड़की पक्ष को मिलने पर पहुंचे लोगों ने देखा कि लड़का बेहोश है. किसी गंभीर बीमारी होने की बाते सामने आयी, तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. इस दौरान लोगों ने लड़के के पिता को रोक दहेज में दिये गये सामान वापस कराने के बाद छोड़ा, जिस कारण बिना दुल्हन लिये ही लड़के को बरात लेकर लौटना पड़ा. इसकी चर्चा रात्रि से ही बाजार समेत आस-पास की क्षेत्र में होती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन