स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षक को जड़े थप्पड़

Updated at : 19 Apr 2017 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षक को जड़े थप्पड़

हंगामा. मूल्यांकन निदेशक को जानकारी दिये बिना केंद्र पर योगदान करने पर बढ़ा विवाद हाजीपुर : एसएस गर्ल्स स्कूल स्थित मैट्रिक मूल्यांकन केंद्र पर मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब केंद्र पर तैनात एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने एक परीक्षक को लगातार तीन-चार थप्पड़ जड़ दिये. इस बात की जानकारी जब केंद्र पर […]

विज्ञापन

हंगामा. मूल्यांकन निदेशक को जानकारी दिये बिना केंद्र पर योगदान करने पर बढ़ा विवाद

हाजीपुर : एसएस गर्ल्स स्कूल स्थित मैट्रिक मूल्यांकन केंद्र पर मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब केंद्र पर तैनात एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने एक परीक्षक को लगातार तीन-चार थप्पड़ जड़ दिये. इस बात की जानकारी जब केंद्र पर मूल्यांकन कार्य कर रहे दूसरे परीक्षकों को मिली, तो वे आक्रोशित हो गये और थप्पड़ के बदले थप्पड़ की मांग करने लगे.
इस संबंध में मूल्यांकन केंद्र के निदेशक सह स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार अंबष्ट ने बताया कि एक शिक्षक ने बिना मूल्यांकन निदेशक को जानकारी दिये केंद्र पर योगदान कर दिया. साथ ही सीधे प्रधान परीक्षक के पास जाकर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने लगा. इसकी जानकारी जब केंद्र के निदेशक को मिली, तो उन्होंने उक्त परीक्षक को बुलाया गया और मामले की जानकारी लेकर उसके निदान पर सहायक निदेशक रमेश कुमार गुप्ता के साथ मंत्रणा करने लगे.
सी बीच केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट आनंद शर्मा उक्त परीक्षक की गरदन में हाथ डाल कर पूरे मामले को जाने बिना उसे निदेशक कक्ष के बाहर करने लगे. जब तक केंद्र के निदेशक एवं सहायक निदेशक मजिस्ट्रेट को मामले की जानकारी देते तब तक मजिस्ट्रेट ने परीक्षक को दो-चार थप्पड़ कस कर जड़ दिये. इसकी जानकारी मिलने पर सभी परीक्षक आग बबूला हो उठे एवं आक्रोशित होकर केंद्र पर हंगामा व नारेबाजी करने लगे. वे थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देने की बात कहने लगे.
परीक्षकों ने मजिस्ट्रेट को चारों ओर से घेर लिया. स्थिति की नजाकत को देख केंद्र के निदेशक ने बिना देर किये इसकी जानकारी नगर थाने को दी. कुछ ही देर बाद नगर थाने की पुलिस केंद्र पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परीक्षकों को समझा-बुझा कर हालात पर काबू पाया. मजिस्ट्रेट ने परीक्षकों से मांफी मांगी. नगर थाने की पुलिस सुरक्षा के बीच मजिस्ट्रेट को केंद्र से बाहर ले जाया गया और मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू हो सका.
आक्रोशित परीक्षकों ने किया केंद्र पर हंगामा
स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षकों से मांगी माफी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन