अवैध वसूली को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 29 Mar 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध वसूली को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

पातेपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से हो रही नाजायज वसूली रोकने के लिए पातेपुर बीडीओ डाॅ बीएन सिंह ने अनूठी पहल की है. नये वर्ष के साथ प्रतीक्षा सूची के लाभुकों का नाम और क्रम उन्होंने वेबसाइट पर डाल दिया है. इतना ही नहीं, आवास विहीन लोग जनप्रतिनिधि, आवास सहायक, पंचायत सचिव व […]

विज्ञापन

पातेपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से हो रही नाजायज वसूली रोकने के लिए पातेपुर बीडीओ डाॅ बीएन सिंह ने अनूठी पहल की है. नये वर्ष के साथ प्रतीक्षा सूची के लाभुकों का नाम और क्रम उन्होंने वेबसाइट पर डाल दिया है. इतना ही नहीं, आवास विहीन लोग जनप्रतिनिधि, आवास सहायक, पंचायत सचिव व क्षेत्र के बिचौलियों के

झांसे में नहीं आएं, इसके लिए बीडीओ खुद अपने सरकारी वाहन पर लाउडस्पीकर से गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. बीडीओ ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही सख्ती के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक, जिनका नाम प्रतीक्षा सूची में भी नहीं है, उन्हें योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि, आवास सहायक, पंचायत सचिवों एवं बिचौलिये से सावधान रह कर प्रतीक्षा सूची के अनुसार ही लोगों को आवास लाभ मिल पायेगा. बताते चलें कि नाजायज वसूली के आरोप में बीडीओ ने अब तक आधा दर्जन आवास सहायक व सचिवों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है.

मंगलवार को सरकारी वाहन पर लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को जागरूक करते बीडीओ.
पातेपुर बीडीओ डाॅ बीएन सिंह की पहल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन