शहर में घर से लाखों की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर सदर : नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी सांचीपट्टी मुहल्ले में रविवार रात्रि एक शिक्षिका के घर का दरवाजा का ताला काटकर चोरी कर फरार हो गया. गृहस्वामी शिक्षिका कमला कुमारी के अनुसार वह अपने बीमार रिश्तेदार को देखने पटना गये हुए थे. घर पर कोई नहीं था. सोमवार की सुबह जब घर पर पहुंचे […]
विज्ञापन
हाजीपुर सदर : नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी सांचीपट्टी मुहल्ले में रविवार रात्रि एक शिक्षिका के घर का दरवाजा का ताला काटकर चोरी कर फरार हो गया. गृहस्वामी शिक्षिका कमला कुमारी के अनुसार वह अपने बीमार रिश्तेदार को देखने पटना गये हुए थे. घर पर कोई नहीं था. सोमवार की सुबह जब घर पर पहुंचे तो घर का दरबाजा टूटा देखकर हैरान हो गये.
गृहस्वामी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के छत की ग्रील का ताला काट कर प्रवेश कर गये और घर में रखे गोदरेज, बक्सा तोड़कर आभूषण, नकद, बरतन, कपड़ा आदि सामान चोरी हो गया. लाखों रुपये के सामान चोरी का अनुमान है. नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी सांचीपट्टी मुहल्ला निवासी रवींद्र नाथ अम्बष्ठ की पत्नी शिक्षिका कमला कुमारी है जो बागमली स्थित सरकारी स्कूल की शिक्षिका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










