पीपा पुल पर रात में भी परिचालन

Updated at : 22 Mar 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
पीपा पुल पर रात में भी परिचालन

हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गायघाट और हाजीपुर के बीच 89 करोड़ की लागत से बने डेढ़ किलोमीटर लंबी पीपा पुल पर अब रात में भी वाहनों का परिचालन होगा. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो अगले सप्ताह से पीपा पुल से रात में भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. लोगों की […]

विज्ञापन

हाजीपुर : महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गायघाट और हाजीपुर के बीच 89 करोड़ की लागत से बने डेढ़ किलोमीटर लंबी पीपा पुल पर अब रात में भी वाहनों का परिचालन होगा. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो अगले सप्ताह से पीपा पुल से रात में भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. लोगों की सुरक्षा के लिए पीपा पुल पर लाइट और पुलिस की तैनाती की जायेगी.

इस सिलसिले में पटना के ट्रैफिक एसपी प्राणतोष कुमार दास और वैशाली के एएसपी रशीद जमां ने मंगलवार को संयुक्त रूप से गंगाब्रिज थाने पर बैठक की. बैठक में पीपा पुल पर रात में वाहनों के परिचालन की रणनीति बनायी गयी. बाद में एसपी, एएसपी और गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनिश कुमार ने तेरसिया मोड़ के समीप पहुंचकर वाहनों की आवाजाही का निरीक्षण किया. इस दौरान पीपा पुल पर जाने वाले वाहनों को लेकर सेतु से गुजरनेवाले वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने और तेरसिया मोड़ पर यातायात पुलिस की तैनाती का निर्णय लिया गया.

मालूम हो कि फिलवक्त पीपा पुल से सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच ही हाजीपुर से पटना जाने वाले वाहनों का परिचालन होता है. हालांकि बाइक चालकों को दोनों छोड़ से आने-जाने की छूट दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन