पांच लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को विद्युत सब डिविजन, हाजीपुर के सहायक विद्युत अभियंता राजू कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान में सदर क्षेत्र के कनीय अभियंता चंदन कुमार, लाइन मैन संजय कुमार, नीरज […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को विद्युत सब डिविजन, हाजीपुर के सहायक विद्युत अभियंता राजू कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान में सदर क्षेत्र के कनीय अभियंता चंदन कुमार, लाइन मैन संजय कुमार, नीरज कुमार आदि शामिल थे.

छापेमारी के दौरान पांच लोगों के यहां बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया. इनमें दिग्घी कला, न्यू कॉलोनी निवासी मुक्तिनाथ सिंह के यहां 17 हजार 739 रुपये, दिग्घी कला स्थित गुमटी के निकट रूबी सिंह के यहां 14 हजार 271 रुपये, दिग्घी कला की ही जीवन देवी के यहां 13 हजार 863 रुपये, पानापुर लंगा में रामजन्म राय के यहां 11 हजार 343 रुपये तथा शुभई निवासी राजेश्वर राम के यहां पांच हजार 457 रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गयी. कनीय अभियंता चंदन कुमार की ओर से सदर थाने में इन सबों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. सहायक अभियंता ने बताया कि छापेमारी अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन