751 कुंवारी कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा

पातेपुर ग्रामीण : प्रखंड की हरलोचनपुर सुक्की पंचायत के मां काली स्थान, सुक्की पुरवारी टोले में आयोजित 48 घंटे के तीन दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन हुआ. यज्ञ को लेकर रविवार की सुबह 751 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलशशोभा यात्रा दर्जनों हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. कलश में जलभरी के लिए काली स्थान […]
पातेपुर ग्रामीण : प्रखंड की हरलोचनपुर सुक्की पंचायत के मां काली स्थान, सुक्की पुरवारी टोले में आयोजित 48 घंटे के तीन दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन हुआ. यज्ञ को लेकर रविवार की सुबह 751 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलशशोभा यात्रा दर्जनों हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. कलश में जलभरी के लिए काली स्थान परिसर से कतारबद्ध होकर गाजे-बाजे के साथ कई गांव होते कन्यायें नून नदी के संगम घाट सरैया पहुंची. जहां पंडित आचार्य श्री बिंदु झा के मंत्रोच्चार के बाद कलश में जल भरकर कुंवारी कन्याएं अपने माथे पर कलश धारण कर यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




