घायल की मौत की अफवाह पर हंगामा, जलायीं दुकानें

Updated at : 16 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
घायल की मौत की अफवाह पर हंगामा, जलायीं दुकानें

होली की रात मारपीट में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत की अफवाह पर नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक से लेकर नखास चौक के बीच उपद्रवियों ने हंगामा किया और कई दुकानों को फूंक दिया. होली के दिन नखास चौक निवासी हीरा सहनी के पुत्र विशाल सहनी को एक गुट के […]

विज्ञापन
होली की रात मारपीट में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत की अफवाह पर नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक से लेकर नखास चौक के बीच उपद्रवियों ने हंगामा किया और कई दुकानों को फूंक दिया. होली के दिन नखास चौक निवासी हीरा सहनी के पुत्र विशाल सहनी को एक गुट के लोगों ने तलवार से प्रहार कर जख्मी कर दिया था.
हमलावरों का आरोप था कि उनलोगों ने विशाल को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था. गंभीर रूप से घायल विशाल का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया था. बुधवार को विशाल की इलाज के दौरान मौत होने की अफवाह फैलते ही एक गुट के लोग सड़क पर उतर गये. शहर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प शुरू होने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया. देखते-ही-देखते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन