वेडेन पावेल के जन्मदिन पर स्कूल में कार्यक्रम

Updated at : 23 Feb 2017 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
वेडेन पावेल के जन्मदिन पर स्कूल में कार्यक्रम

हाजीपुर : स्थानीय संत जान्स अकादमी स्कूल में बुधवार को स्काउट एवं गाइड के संस्थापक वेडेन पावेल के जन्मदिन के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल के स्काउट एवं गाइड यूनिट की ओर से किया गया. विदित हो कि पावेल के जन्मदिन को विश्व चिंतन दिवस एवं […]

विज्ञापन

हाजीपुर : स्थानीय संत जान्स अकादमी स्कूल में बुधवार को स्काउट एवं गाइड के संस्थापक वेडेन पावेल के जन्मदिन के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल के स्काउट एवं गाइड यूनिट की ओर से किया गया. विदित हो कि पावेल के जन्मदिन को विश्व चिंतन दिवस एवं विश्व स्काउट दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के बीच चित्रकला, भाषण एवं क्विज का आयोजन भी किया गया. जिसमें स्काउट एवं गाइड के सदस्यों एवं कब-बुलबुल सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. कार्यक्रम के दौरान उन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया,

जिन्होंने पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरस्कृत होने वालों में उनभ प्रताप, विजय प्रताप, विशाल कुमार एवं साक्षी श्री शामिल हैं. उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा जीवेंद्र झा ने किया. उन्होंने इस अवसर पर मौजूद लोगों से कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग बेहतर जीवन जीने की कला सिखलाता है, जिसके जरिये एक अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा की जा सकती है. इस मौके पर स्कूल के निदेशक एवी जोंस, मारिया जोंस,

मुख्य आयुक्त चंद्रभूषण कुमार, जिला संगठन आयुक्त ऋतु राज, प्राचार्य एसबी सिंह, जॉय सेबेस्टियन मोहन सिंह, शिराज खान, रंजन कुमार, सौरभ सिंह, जमाल के अलावा पलक श्री, आस्था श्री, मानसी कुमारी, जाह्नवी गुप्ता, साक्षी श्री, अतुल कुमार, किशन जायसवाल, जासमिन, प्रिया, अमिता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन