इंटर परीक्षा : केमेस्ट्री का प्रश्नपत्र लीक, उत्तर बेचता युवक गिरफ्तार !

समस्तीपुर : इंटरमीडिएड परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को शिक्षा माफियाओं ने केमेस्ट्री का प्रश्नपत्र लीक कराने में कामयाबी पा ली. पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को केमेस्ट्री के अॉब्जेक्टिव 28 प्रश्नों के उत्तर के साथ गिरफ्तार कर लिया. उक्त युवक को प्रश्नों का उत्तर वाट्सएप के माध्यम से मिला था. पुलिस यह पता […]
समस्तीपुर : इंटरमीडिएड परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को शिक्षा माफियाओं ने केमेस्ट्री का प्रश्नपत्र लीक कराने में कामयाबी पा ली. पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को केमेस्ट्री के अॉब्जेक्टिव 28 प्रश्नों के उत्तर के साथ गिरफ्तार कर लिया. उक्त युवक को प्रश्नों का उत्तर वाट्सएप के माध्यम से मिला था.
पुलिस यह पता लगा रही है कि उत्तर भेजनेवाला कहां का रहनेवाला है व उसने किस क्षेत्र से उत्तर भेजा है. पुलिस ने युवक की पहचान जिले के वारिसनगर थाने के किशनपुर गांव के सूरज प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में की है. वह बीएससी का छात्र है. इस मामले में नगर पुलिस ने पैट्रोलिंग मजिस्ट्रेट नोयल वर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. इस संबंध में बताया गया है कि पैट्रोलिंग मजिस्ट्रेट नोयल वर्मा के साथ दारोगा अशोक कुमार सिंह तिरहुत एकेडमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




