कार ने पीछे से ट्रक में मारी ठोकर, एक की मौत

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारीसपुर गांव के समीप कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार की अहले सुबह उस समय घटी जब कार पर सवार दरभंगा निवासी पटना में किसी समारोह में भाग […]
भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारीसपुर गांव के समीप कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार की अहले सुबह उस समय घटी जब कार पर सवार दरभंगा निवासी पटना में किसी समारोह में भाग लेकर वापस दरभंगा लौट रहे थे, इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारीसपुर गांव के समीप अपने आगे चल रहे बालू लदे ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गयी.
जिससे कार में सवार दो बच्चे सहित पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भरती कराया. जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया, लेकिन करीब चालीस वर्षीय संजीत कुमार नामक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक संजीत के साथ कार में उनके दोस्त राजेश कुमार,
उनकी पत्नी संगीता देवी, सात वर्षीय पुत्री शिवानी एवं चार वर्षीय पुत्र संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल राजेश के बारे में बताया गया है कि वे दिल्ली पुलिस में पदस्थापित हैं. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा, जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार को भगवानपुर पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




