ट्रैक्टर ने बिजली के पोल में मारी ठोकर, क्षतिग्रस्त

Updated at : 07 Feb 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बिजली के पोल में मारी ठोकर, क्षतिग्रस्त

राजापाकर : बराटी ओपी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में सोमवार के दिन दारू पीकर ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर ने एक दालान में ठोकर मार दी. जिससे दालान टूट कर गिर गया इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बगल में बिजली के खंभे में भी जोरदार धक्का मारा. जिससे पोल टूट कर गाडी के इंजन पर […]

विज्ञापन

राजापाकर : बराटी ओपी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में सोमवार के दिन दारू पीकर ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर ने एक दालान में ठोकर मार दी. जिससे दालान टूट कर गिर गया इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बगल में बिजली के खंभे में भी जोरदार धक्का मारा. जिससे पोल टूट कर गाडी के इंजन पर गिर गया. पोल पर 11 हजार के तार दौर रहे हैं.

जिसे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को कहकर लाइन तत्काल कटवा दी है. ट्रैक्टर बहुआरा ग्राम के रामप्रवेश राय की है. मौके पर बराटी ओपीपुलिस एवं थाना प्रभारी पहुंचे एवं स्थिति की जानकारी ली. कनीय अभियंता विद्युत ने कहा कि ट्रैक्टर चालक एवं मालिक पर पोल नुकसान करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मौके से ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ. यह महज संयोग था कि पोल टूटने के बाद सड़क पर नहीं गिरी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन