दूषित पानी पीने को मजबूर हैं महुआवासी

महुआ : महुआ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में आयी जल परीक्षण किट महीनों से शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. इसकी अधिकारी सुध तक नहीं ले रहे हैं. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जल की शुद्धता की जांच करने के लिए छह माह पूर्व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा महुआ कार्यालय को लगभग […]
महुआ : महुआ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में आयी जल परीक्षण किट महीनों से शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. इसकी अधिकारी सुध तक नहीं ले रहे हैं. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जल की शुद्धता की जांच करने के लिए छह माह पूर्व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा महुआ कार्यालय को लगभग डेढ़ दर्जन कार्टन जल परीक्षण किट दी गयीं, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी महुआ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी ने जल परीक्षण किट के कार्टन को खोलने की भी जहमत भी नहीं की,
जिसके कारण आज भी जल परीक्षण किट कार्टन में बंद पीएचइडी की शोभा बढ़ा रही हैं. गौरतलब हो कि महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में शुद्ध पेयजल की भारी समस्या है. पानी में आयरन की मात्रा अधिक हो जाने के कारण लोगों में तरह-तरह के बीमारियां भी हो रही हैं. इसके बावजूद सरकार द्वारा भेजी गयी लाखों रुपये की जल परीक्षण किट शोभा की वस्तु बनी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




