सहदेई बुजुर्ग में मालगाड़ी से कट कर महिला की मौत

Updated at : 05 Feb 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सहदेई बुजुर्ग में मालगाड़ी से कट कर महिला की मौत

देसरी/ सहदेई बुजुर्ग : हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल अधीक्षक ने हाजीपुर जीआरपी पुलिस को जानकारी दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह एक महिला दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने […]

विज्ञापन

देसरी/ सहदेई बुजुर्ग : हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल अधीक्षक ने हाजीपुर जीआरपी पुलिस को जानकारी दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह एक महिला दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. तभी हाजीपुर की ओर से तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

सूचना पा कर पहुंची जीआरपी ने महिला की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पुछताछ की, मगर किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की. बाद में जीआरपी ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया. सूचना मिलने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन